जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति की ओर से रविवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच का संचालन खुशी चौबे और प्रियंका कुमारी ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद सारी दुर्गावाहिनी की सदस्यों ने शस्त्र पूजन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रान्त धर्म प्रसार टोली की सदस्य एम पद्मजा साईं ने कार्यक्रम को संबोधित किया, उन्होंने बताया कि सभी घरों में शस्त्र होने चाहिएं और सभी का पूजन भी होना चाहिए. दुर्गावाहिनी के सभी विषयों को विस्तार से भी सभी को समझाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में प्रान्त धर्म प्रसार टोली सदस्य एम साई पद्मजा, प्रान्त मातृशक्ति प्रमुख कुंती भारती, महानगर मातृशक्ति सह प्रमुख मीना सिंह, टेल्को दुर्गावाहिनी सह संयोजिका प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, अनिशा कुमारी, आंचल कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित थे.















