शार्प भारत डेस्क : अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली, छठ समेत कई पर्व त्योहार है, जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. अगर आप भी अक्टूबर महीने में किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया है. लिस्ट के मुताबिक देशभर में अलग अलग जगहों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले है. इसमें दूसरा चौथा शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. वहीं झारखंड में 10 दिनों का अवकाश होगा. इसमें नवमीं, गांधी जयंती, दीपावली, छठ समेत दूसरी-चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है. (नीचे भी पढे़ं)
1 अक्टूबर (बुधवार) : नवरात्रि समाप्ति, महा नवमी, दशहरा और विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर (गुरुवार) : महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी और दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे.
3 और 4 अक्टूबर (शुक्रवार व शनिवार) : गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
5 अक्टूबर (रविवार) : रविवार (देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी)
6 अक्टूबर (सोमवार) : लक्ष्मी पूजा के कारण अगरतला और कोलकाता के बैंक बंद रहेंगे.
7 अक्टूबर (मंगलवार) : महर्षि वाल्मिकी जयन्ती और कुमार पूर्णिमा पर बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला के बैंक बंद.
10 अक्टूबर (शुक्रवार) : करवा चौथ के मौके पर शिमला के बैंक बंद रहेंगे.
11 अक्टूबर (शनिवार) : दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
12 अक्टूबर (रविवार) : रविवार (देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी)
18 अक्टूबर (शनिवार) : कटि बिहु के चलते गुवाहाटी के बैंक बंद.
19 अक्टूबर (रविवार) : रविवार (देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी)
20 अक्टूबर (सोमवार) : दिवाली (दीपावली), नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 प्रमुख शहरों के बैंक बंद रहेंगे.
21 अक्टूबर (मंगलवार) : दिवाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा पर बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर, रांची के बैंक बंद.
22 अक्टूबर (बुधवार) : दिवाली, विक्रम संवंत नव वर्ष, बालिपदमी और लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंक बंद.
23 अक्टूबर (गुरुवार) : भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला के बैंक बंद.
25 अक्टूबर (शनिवार) : चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
26 अक्टूबर (रविवार) : रविवार (देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी)
27 और 28 अक्टूबर (सोमवार-मंगलवार) : छठ पूजा के कारण कोलकाता, पटना और रांची के बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर (शुक्रवार) : सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिवस पर अहमदाबाद के बैंक बंद. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती है और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते है. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती है. एटीएम, कैश डिपाजिट मशीन से, पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वही इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती है.













