पटना : भोजपुरी फिल्म और गाने के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने बिहार की राजनीति में नयी भूचाल पैदा कर दी है. पवन सिंह ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक यह मुलाकात हुई. इस दौरान बिहार चुनाव पर चर्चा हुई. इससे पहले उन्होंने बिहार के बड़े नेता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बिनोद तावड़े से भी मिले. इस दौरान बिनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि पवन सिंह एनडीए में ही है और बिहार चुनाव में भी वे एनडीए के लिए ही काम करेंगे. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा चुनार हार गये थे. पवन सिंह वहां से चुनाव लड़े थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद भाजपा ने फिर से उनको साधा है. पवन सिंह जब काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए तो राजपूत वोटरों की बड़ी संख्या ने उनका समर्थन किया. नतीजा यह हुआ हुआ कि पवन सिंह खुद तो नहीं जीते, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा जैसे बड़े नेता चुनाव हार गये. इसके अलावा आसपास के लोकसभा सीटों में भी भाजपा हार गयी. आरा में भाजपा से आरके सिंह चुनाव हार गये. वहीं, उनका ही असर था कि भाजपा से ही सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद सीट से चुनाव हार गये. भाजपा ने पव़ सिंह लोकसभा सीट से बंगाल के आसनसोल से टिकट दे दिया था. वहां के टिकट को वे ठुकराकर निर्दलीय काराकाट (आरा) से चुनाव लड़ गये थे. इसके बाद उसका असर कई सीटों पर पड़ा था. अब एक बार फिर से भाजपा में उनको शामिल किया जा रहा है. या फिर वे एनडीए में रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा उनको आजमा सकती है. विधानसभा चुनाव में भाजपा चाहत है कि राजपूत वोटों में बिखराव को रोके और कुशवाहा वोटरों को भी नाराज नहीं करे. इस कारण दोनों ही वोटरों को एकजुट किया जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात और पवन सिंह की भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह से मुलाकात कुछ यहीं बयां कर रहा है.














