बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार प्रशासन की छापामारी के बावजूद भी क्षेत्र में बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. आए दिन क्षेत्र के विभिन्न नदी घाट से बालू माफिया विभिन्न वाहनों से बालू का ढुलाई कर मालामाल हो रहे हैं. क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हुई है. वहीं बुधवार की रात बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर ओडिशा बॉर्डर के जामशोला के पास से दो बालू लदे अवैध हाईवा को स्थानीय प्रशासन द्वारा जब्त कर थाना लाया गया, जिसका पंजीयन नंबर क्रमशः जेएच01बीएम 7096 एवं जेएच06सी 7163 है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं मिली जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा जब्त किया गया दोनों हाईवा की जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही जांच पड़ताल पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.



