जमशेदपुर : टाटा स्टील का लीज नवीकरण का वक्त आ गया है. इसको देखते हुए कंपनी के लैंड विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत कंपनी की ओर से आनंद कुमार को कंपनी का चीफ लैंड मैनेजमेंट बनाया है. वे चीफ लैंड रॉ मैटेरियल के तौर पर काम कर रहे थे और आइएल 2 स्तर के अधिकारी है. उनके अधीन कई अफसरों को लाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
ओडिशा रॉ मैटेरियल लैंड की हेड रेबाशंकर महापात्रा, हेड लैंड रॉ मैटेरियल प्रवीण कुमार, हेड लैंड मैनेजमेंट व कारपोरेट रिलेशंस अमित कुमार सिंह, हेड लैंड व लीज कलिंगानगर श्रीकांत कुमार भद्रा, हेड लैंड व लीज मेरामंडली सिद्धार्थ शंकर पाणि, एनआइएनएल में पदस्थापित अधिकारी राजकुमार साहू उनको ही रिपोर्ट करेंगे. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के स्तर से यह बदलाव किया है. यह बदलाव 15 अगस्त से लागू किया गया है.











