जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा, झारखंड प्रदेश इकाई के द्वारा जमशेदपुर के सोनारी स्थित मिलिट्री कैम्प में जाकर 320वीं बटालियन के सैनिक भाईयों को राखी बांधी. इस अवसर पर वीरांगनाओं के द्वारा सैनिक भाईयों को अच्छत चंदन का तिलक लगाया राखियां बांधी, मुंह मीठा कराया और आरती उतारी. संगठन के द्वारा पूर्व में भी यह कार्य किया जाता रहा है. (नीचे भी पढ़े)
रक्षाबंधन के अवसर पर जो सैनिक भाई घर नहीं जा पाए उन्हें राखी बांध कर बहन होने की परंपरा का निर्वहन किया.
इस मौके पर संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, कोल्हान वीरांगना की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, सरायकेला की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिप्रभा सिंह और रिया मौजूद रही.











