रांची/रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पुत्र धर्म का रामगढ़ के नेमरा गांव में निभा रहे है. अपने पिता और दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पारंपरिक श्राद्ध कर्म कर रहे है. पांचवें दिन उन्होंने परंपरा, संस्कार और धार्मिक मान्यताओं के साथ अपने पिता गुरुजी शिबू सोरेन को भोजन परोसने का रस्म निभाया. उन्होंने अपने परिजनों के साथ सारी रस्मों को निभाया. (नीचे भी पढ़े)
इस बीच उनके इस दुख के मौके पर टाटा स्टील का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और दुख के मौके पर उनको ढांढस बंधाया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु भी थे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उनका हाल चाल जाना और कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर टाटा स्टील काम कर रही है. उनके सबसे दुख की घड़ी में टाटा स्टील उनके साथ खड़ा है.











