जमशेदपुर : झारखंड की अग्रणी निजी शिक्षण संस्था अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित आउटलुक-आइसीएआरइ प्राइवेट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में देश के शीर्ष 50 निजी विश्वविद्यालयों में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही, द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे 2025 में भी इसे दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में क्रमश: तीसरा और नौवां स्थान मिला है.
रैंकिंग्स के मापदंड और उत्कृष्ट प्रदर्शन काफी कठिन था. (नीचे भी पढ़े)
आउटलुक की यह रैंकिंग पांच प्रमुख मानकों पर आधारित थी, जिनमें अरका जैन यूनिवर्सिटी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है. आउटलुक रैंकिंग के पांच प्रमुख मानक थे, जिसमें शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता, उद्योग संपर्क और प्लेसमेंट, आधारभूत संरचना, शासन व्यवस्था एवं विस्तार और विविधता एवं सामुदायिक पहुंच शामिल है. इसके अलावा, द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे 2025 में अरका जैन विश्वविद्यालय को दो श्रेणियों में महत्वपूर्ण स्थान मिला है. इसमें विश्वविद्यालय को पूर्वी भारत की निजी एवं डीम्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुए है. वहीं, पूरे भारत में उभरती हुई मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ की सूची में 9वां स्थान मिला है. (नीचे भी पढ़े)
इन सभी उपलब्धियों को नई दिल्ली में आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 में औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) ईश्वरन अय्यर ने कहा कि अरका जैन यूनिवर्सिटी की यह रैंकिंग गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. हम भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा के नए मानक स्थापित करते रहेंगे. प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इस सम्मान ने हमें और अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण बना दिया है. विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल शिक्षण में उत्कृष्टता लाना है, बल्कि छात्रों को समय की मांग और वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करना है. (नीचे भी पढ़े)
विश्वविद्यलय के कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि हमारी यह उपलब्धि संपूर्ण टीम के सामूहिक प्रयास, छात्रों की मेहनत और हमारे सहयोगी संगठनों के विश्वास का परिणाम है। अरका जैन यूनिवर्सिटी निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है. अरका जैन यूनिवर्सिटी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा है कि यह प्रदर्शन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए गर्व का विषय है. विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विविधता, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और एक वैश्विक दृष्टिकोण को एक साथ समाहित कर रहा है. यह रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि अरका जैन यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.











