जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार 13 सितंबर को होना तय हुआ है. इसका निर्णय सर्वसम्मति से सत्र 2023-25 की 15वीं कार्यसमिति बैठक में लिया गया. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. मानद महासचिव ने बताया कि एक ट्रस्टी (रिक्त पद), अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों एवं 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव होना है. बैठक में आमसभा और चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत नामांकन फार्म की बिक्री गुरूवार 28 अगस्त से चैम्बर भवन में होगा. नामांकन फार्म 30 और 31 ग़गस्त को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक होगा. नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर मंगलवार को शाम 7 बजे होगी. उसी दिन योग्य उम्मीदवारों की सूची रात 9 बजे तक जारी की जायेगी. नामांकन वापसी का अंतिम दिन 3 सितंबर शाम 7 बजे तक होगी. प्रतियोगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन बुधवार 3 सितंबर को रात 9 बजे प्रदर्शित होगी. (नीचे भी पढ़ें)
रिमोट ई वोटिंग हेतु साइट खुलने की तिथि एवं समय बुधवार 10 सितंबर सुबह 10.00 बजे से शुक्रवार 12 सितंबर शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी. इसके बाद शनिवार 13 सितंबर को 74वीं वार्षिक आमसभा होगी. सुबह 9 बजे से इसकी शरुआत होगी. इसके बाद सुबह 11.30 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. इसके लिए चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी है. आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, एसएन खंडेलवाल, राजेश मित्तल को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. पर्यवेक्षक के तौर पर सीए पीएन संगारी और सीएस शीतल स्वाइ को नियुक्त किया गया है.











