रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में आरपीएफ ने तीन नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से रेस्क्यू किया. आरपीएफ ने बुधवार की रात को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से तीनों को रेस्क्यू किया है, जब तीनों को ट्रेन से दूसरे राज्य के जाने के लिए यहां लाया गया था. (नीचे भी पढ़े)

इसमें दो नाबालिग लड़कियां तांतनगर और एक टोकलो की निवासी हैं. मानव तस्करों द्वारा तांतनगर की दो नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर दक्षिण भारत के शहर बैंगलोर ले जाया जा रहा था. जबकि टोकलो की एक नाबालिग लड़की को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. आरपीएफ द्वारा गुरुवार को तीनों को चक्रधरपुर आरपीएफ थाना में चाईबासा चाईल्ड लाइन को सौंपा गया.











