जमशेदपुर : इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय सीनियर महिला व पुरुष नेशनल पावर लिफ्टिंग एवं बेंचप्रेस चैम्पियनशिप 2025 बिष्टुपुर स्थित मिलानी सभागार में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के डायरेक्टर अरिजीत सरकार, फेडरेशन के महासचिव कौस्तव दत्ता, संयुक्त सचिव राहुल शुक्ला व शंपा गुहा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. (नीचे भी पढ़ें)

महासचिव कौस्तव दत्ता ने बताया कि चैम्पियनशिप में देश के 17 राज्यों से लगभग 310 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पुरुषों के 9 और महिलाओं के 8 ग्रुपों में मुकाबले हुए. देश के प्रमुख पावर लिफ्टर्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. इस अवसर पर इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुव्रत दत्ता को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रतियोगिता में शामिल टीमों के परिणाम इस प्रकार रहे : ओवरऑल पॉवर लिफ्टिंग (इक्विप्ड) : विजेता: छत्तीसगढ़, प्रथम उपविजेता : उत्तर प्रदेश, द्वितीय उपविजेता: आंध्रप्रदेश. ओवरऑल पॉवर लिफ्टिंग (अनइक्विप्ड) : विजेता : ओडिशा, प्रथम उपविजेता : छत्तीसगढ़, द्वितीय उपविजेता : असम. नेशनल बेंचप्रेस (पुरुष वर्ग) : विजेता: मणिपुर, प्रथम उपविजेता : ओडिशा, द्वितीय उपविजेता : उत्तर प्रदेश. नेशनल बेंचप्रेस (महिला वर्ग) : विजेता : ओडिशा, प्रथम उपविजेता : उत्तर प्रदेश, द्वितीय उपविजेता : आंध्रप्रदेश. सीनियर स्ट्रांग के व्यक्तिगत विजेता : पुरुष (इक्विप्ड) : राजेंद्र पाटिल (झारखंड), महिला (इक्विप्ड) : अंजना सिंह (छत्तीसगढ़), पुरुष (अनइक्विप्ड) : दिलीप पटेल (छत्तीसगढ़), महिला (अनइक्विप्ड) : बनानी बिस्वास (ओडिशा). प्रतियोगिता में सभी बर्गो के बिजेताओ को पुरस्कृत किया गया. इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के सचिव भी उपस्थित रहे, जिनमें दिल्ली के ललित कुमार, जम्मू-कश्मीर के राकेश कुमार, ओडिशा की संगीता सिंह, छत्तीसगढ़ के तेजा सिंह साहू और आंध्रप्रदेश के डी दिनेश प्रमुख रूप से शामिल थे.











