जमशेदपुर: 22 अगस्त, शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय के दिशा निर्देश मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिशु वाटिका के नन्हे भैया बहनों का श्री कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का शुभारंभ वाटिका संकुल प्रमुख श्रीमती रिंकी सिंह के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ. श्रीमती रिंकी सिंह ने कृष्ण के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए बच्चों मे उनके व्यक्तित्व को अपनाने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, वही मंच का संचालन स्वाती दीदी के द्वारा हुआ. कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण वाटिका के दीदी पिंकी कुमारी, रेणु कुमारी, अंजू हेम्ब्रम एवं भानु प्रकाश भाष्कर के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन विद्यालय के आचार्य पंकज कुमार मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य मे इस प्रकार के कार्यक्रमों को कराने आग्रह किया.











