रामगोपाल जेना,चाईबासा: वर्षों से जर्जर हो चुकी जैंतगढ़ स्थित बैतरणी पुल को सोमवार को क्षेत्र के नव युवकों ने श्रमदान कर साफ सफाई एवं गढ्ढों को भरने का काम किया है. इस पुल पर बने गढ्ढों के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही थी, लोग बाइक एवं स्कूटी से गिर कर घायल हो रहे थे. सोशल मीडिया एवं अखबार के माध्यम से झारखंड सरकार व जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद सरकार एवं प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगी रही है. इसलिये पुल की मरम्मत का काम क्षेत्र के लोगों ने अपने कांधों पर लिया है. श्रमदान कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिन्दुस्तानी ने कहा की कोई बड़ा हादसा ना हो जाए इसलिए हमारी टीम गढ्ढों को मेटल डस्ट से भर दिया है. परंतु यह स्थाई समाधान नहीं है सरकार एवं जिला प्रशासन को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए. (नीचे भी पढ़े)
समाजसेवी शंभू गुप्ता ने कहा कि दोनों राज्यों को जोड़ने वाली यह केवल पुल नहीं बल्कि हमारे लोगों का लाइफ लाईन है. प्रशासन को जल्द से जल्द इस पुलिया को दुरुस्त करना चाहिए. श्रमदान कर रहे नवयुवकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर इस पुलिया को संज्ञान में नहीं लिया जाता है तो एक बार फिर हम लोग पैसा इकट्ठा करके स्थाई रूप से इस पुलिया को मरम्मत करवाने का काम करेंगे.मौके पर मुख्य रूप से आमीर हिन्दुस्तानी, शम्भू गुप्ता, हसीन अख्तर, मोहतेशान आदिल, कुमार कारूवा, मोअज्जम आलम, हमनवाज दानिश, शाहरुख खान अबुतलहा, अमर राठौर, तस्लीम अंसारी, मरगुब आलम फजक्किर दानिश, अनुप गुप्ता, अजाजुल होदा शामिल थे.



