चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के माटियाबांधी पंचायत के धानघोरी गांव निवासी वृद्धा सिंगों किस्कू की हत्या बीती रात गांव के ही कृष्णा हेम्ब्रम (33) ने धारदार हथियार से हमलाकर गला रेत कर कर दी थी. मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना में कांड संख्या 56/2025 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विदित हो कि कृष्णा हेम्ब्रम ने वृद्धा को डायन बिसाही के आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर उसकी हत्या की है.



