बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अतंर्गत बामडोल गांव में ए टू जेड सार्वजनिन गणेश पूजा कमेटी द्वारा पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कमेटी द्वारा इस वर्ष धूमधाम के साथ श्रीश्री गणेश पूजा मनाया जाएगा. इसको लेकर ए टू जेड बामडोल गणेश पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण अंतिम चरण पर है.(नीचे भी पढ़े)
मूर्तिकार के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण की जा रही है एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. 27 अगस्त को विघ्नहर्ता गणेश पंडाल में विराजमान होंगे और श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक भगवान गणेश की पूजा कर दर्शन करेंगे. कमेटी के सदस्य पूजा को सफल बनाने में उत्साह के साथ जोरों से गणेश पूजा तैयारी में जुटे हुए हैं.



