पटमदा : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार की शाम सात बजे पटमदा के बेलटांड़ चौक पर युवा सांस्कृतिक मंच, लावा, पटमदा के तत्वावधान में गणेश पूजा के मौके पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया और गणेश जी के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में गणेश भगवान के पूजन का भक्तों में उत्साह है. उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था से दुखों का नाश होता है. लाखों रुपए की लागत से निर्मित पंडाल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष महावीर महतो, महासचिव विश्वामित्र दास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर गोप, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, ईशान चंद्र गोप, शांतनु दास, अजय मंडल, हेमंत सिंह, अंकुर महतो, विकास मंडल, विकास महतो, महेश्वर दास, राहुल महतो, शुभम कुमार व जन्मेंजय महतो आदि मौजूद थे. दूसरी ओर देर शाम सोपोडेरा व जुगसलाई में भी विधायक मंगल कालिंदी ने भव्य रूप से निर्मित गणेश पूजा पंडाल का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.



