जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों की बोनस को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू की ओर से जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित चमरिआ गेस्ट हाउस में बुलायी गयी बैठक के दौरान एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के मसले पर पदाधिकारी के बीच बहस हो गई. दरअसल यह बताया गया कि पुराना फॉर्मूला के तहत ही होना समझौता करने की कोशिश हो रही है. इस पर सारे पदाधिकारी ने अपनी सहमति जताई. लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने एनएस ग्रेड का मुद्दा बीच में उठा दिया. संजीव तिवारी ने कहा कि पुराने फार्मूला के साथ बोनस समझौता तो हो, लेकिन एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का वेतन कम है जिस कारण उनका बोनस में नुकसान होता है और इसकी भरपाई अब यूनियन की ओर से करना होगा. (नीचे भी पढे़ं)
इसके लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और महामंत्री सतीश सिंह को कहा गया कि वे तत्काल इस मुद्दे पर टाटा स्टील के बड़े अफसर के साथ बैठक करें और स ग्रेड के कर्मचारियों को उनका हक दिलाए. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस की राशि के अलावा अतिरिक्त पैकेज देने के भी मांग की गई. इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने कहा कि ऐसा संभव नहीं हो पता है कि किसी एक ग्रेड को अतिरिक्त पैकेज की सुविधा बोनस में दिलाई जाए. इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने हस्तक्षेप किया और अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे पर टाटा स्टील के पदाधिकारी से बात करें. टाटा स्टील के अधिकारियों से बातचीत के बाद ही कोई रास्ता निकल सकेगा. इसके बाद थोड़ी देर इस मुद्दे पर बहस हुई है. इसके बाद अध्यक्ष समेत है अन्य टॉप पदाधिकारी मैनेजमेंट से वार्ता के लिए निकल गए.



