• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata steel bonus agreement final report : टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस की राशि 6 सितंबर को मिलेगी, यह है बोनस का पूरा आंकड़ा, एक क्लिक में समझिये, कैसे बढ़ा कर्मचारियों की बोनस की राशि में 30.30 करोड़ रुपये

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को हो गया. विपरित परिस्थितियों और कंपनी के घाटे के बावजूद तय फार्मूला के आधार पर मिलने वाले 272.83 करोड़ रुपये से अधिक 303.13 करोड़ रुपये दिलाने में टाटा वर्कर्स यूनियन कामयाब रही. 30 करोड़ 30 लाख रुपये ज्यादा बोनस कंपनी प्रबंधन की ओर से दिया गया. इसको लेकर टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच कई राउंड की बैठक हुई. इस बैठक के बाद तय हुआ कि पुराना फार्मूला के तहत ही बोनस मिलेगा, जिसके तहत 272.83 करोड़ रुपये बोनस के मद में मिलेगा. इसके बाद यूनिन ने आग्रह किया कि बोनस की राशि को बढ़ायी जाये क्योंकि यह राशि पिछले साल से भी बहुत ज्यादा कम है. इसके बाद पिछले बार के बोनस के राशि के अनुरुप ही 303.13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गयी. उपश्रमायुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई इस त्रिपक्षीय समझौता में कंपनी की ओर से टाटा स्टील के सीइओ टीवी नरेंद्रन, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल समेत वरीय अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़ें)

डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह बीमार है. वे वीडियो कॉल पर मौजूद थे. उनसे भी रजामंदी ली गयी, जिसके बाद समझौता पर हस्ताक्षर किये गये. समझौता के तहत कुल 25907 कर्मचारियों के बीच 303.13 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे. इसमें जमशेदपुर में 152.44 करोड़ रुपये 11446 कर्मचारियों के बीच बंटेंगे. कुल बोनेसेबल अमाउंट 1817.05 करोड़ रुपये है. वहीं जमशेदपुर और ट्यूब में औसत बोनस 1,33,178 रुपये मिलेगा जबकि ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 3,92,213 रुपये, एनएस ग्रेड को अधिकतम 39,004 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. 6 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में पैसा चला जायेगा. बताया जाता है कि यूनियन ने 30 करोड़ 30 लाख रुपये बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है. मैनेजमेंट के साथ हुए समझौता में यह वादा यूनियन ने किया है कि इंप्लाइज कॉस्ट और प्रोडक्टिविटी में बढ़ोत्तरी करने में यूनियन पूरा सहयोग करेगी और मजदूर भी साथ देंगे. इसके लिए राशि बढ़ायी गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने इसको लेकर विटो पावर लगाया, जिसके बाद अब तक का सबसे ज्यादा राशि 30 करोड़ 30 लाख रुपये अधिक देने पर प्रबंधन राजी हुई. (नीचे भी पढ़ें)

पिछले साल का यह था बोनस का फार्मूला और यह मिली थी राशि :
पुराना बोनस का फार्मूला वर्ष 2014 में तैयार किया गया था. यह समझौता तीन साल के लिए था, लेकिन इसके बाद हर साल इसके आधार में करीब 10 साल से बोनस समझौता हो रहा है. फार्मूला के तहत बोनस की राशि प्रोफिट का 1.5 फीसदी, प्रोफिटेबिलिटी (प्रति टन सेलेबल स्टील पर लाभ), प्रोडक्टिविटी (प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति वार्षिक उत्पादन) और सेफ्टी (एलटीआइआर) को तय किया गया है. पिछले साल 9 सितंबर 2024 को बोनस समझौता हुआ था. इसमें कर्मचारियों को बोनस मद में कुल 303.13 करोड़ रुपये (करीब 17.89 फीसदी) मिली थी. पिछले साल कंपनी के मुनाफा 11275.09 करोड़ रुपये के बदले 169.13 करोड़ रुपये, प्रोफिटेबिलिटी पर 49 करोड़ रुपये, प्रोडक्टिविटी पर 80 करोड़ रुपये और एलटीआइएफआर पर 5 करोड़ रुपये मिले थे. कुल 26479 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि बांटी गयी थी. इसमें 11654 कर्मचारी सिर्फ जमशेदपुर के थे. जमशेदपुर में कुल 168.64 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बंटे थे. इसमें ओल्ड सीरीज (स्टील वेज) के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 4 लाख 9 हजार 462 रुपये थख़ जबकि न्यू सीरीज (एनएस ग्रेड) के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 1 लाख 13 हजार 515 रुपये था और न्यूनतम राशि 38 हजार 203 रुपये था. कर्मचारियों का औसत बोनस 1 लाख 44 हजार 706 रुपये मिला था.

पुराना फार्मूला के तहत ऐसे मिलता राशि, जिसमें की गयी बढ़ोत्तरी :
पुराना बोनस का फार्मूला के तहत बोनस की राशि प्रोफिट का 1.5 फीसदी, प्रोफिटेबिलिटी (प्रति टन सेलेबल स्टील पर लाभ), प्रोडक्टिविटी (प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति वार्षिक उत्पादन) और सेफ्टी (एलटीआइआर) को तय किया गया है. इस साल कंपनी का मुनाफा 9255.05 करोड़ रुपये रहा, जिस पर 138.83 करोड़ रुपये, सेलेबल स्टील 14.83 टन, प्रोफिटेबिलिटी 6241/टन सेलेबल स्टील पर 41.5 करोड़ रुपये, कर्मचारियों की संख्या 25907 है, जिस पर प्रोडक्टिविटी 599 टन क्रूड स्टील प्रति कर्मचारी प्रति साल हुआ, जिस पर 87.5 करोड़ और सेफ्टी पर 5 करोड़ रुपये मिला. इस तरह कुल 272.83 करोड़ रुपये बोनस की राशि बनी. लेकिन यूनियन ने दबाव बनाया. मैनेजमेंट ने भी उदारता दिखायी, जिसके बाद कुल 272.83 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर देने की घोषणा कर दी गयी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video

October 13, 2026
Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले
खबर

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

October 12, 2026
Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग
खबर

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

October 12, 2026
Next Post

Tata steel bonus ns grade hasitation : टाटा स्टील के बोनस को लेकर एनएस ग्रेड नाराज, बोनस समझौता पर साइन करने के बाद एनएस ग्रेड के पदाधिकारी समेत कमेटी मेंबरों ने मीटिंग का किया वॉक आउट

jharkhand mangal radhika sadanand seva dham pundag- असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा आश्रम पुदांग, संस्था लगातार कर रही नि:शुल्क सेवा

Tata steel employees welcomes tata workers union leader : टाटा स्टील के कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का किया जोरदार स्वागत, नोवामुंडी माइंस, झरिया माइंस, व्यापारी संगठन कैट के पदाधिकारी ने भी की बोनस समझौता की सराहना, अतिरिक्त 30 करोड़ 30 लाख दिलाना बड़ी उपलब्धि, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 13th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 13 अक्टूबर 2026

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

jharkhand bjp new joining : झारखंड के विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, ईचागढ़ से खगेन महतो, जमशेदपुर से बिमल बैठा, बोकारो से परिन्दा सिंह, बरकट्ठा से कुमकुम देवी ने मुख्य रूप से ली सदस्यता,

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News