बहरागोड़ाः बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वह अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान ना रखें. साथ ही यह भी कहा कि अतिक्रमण बाजार में जाम की मुख्य वजह है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस टीम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान फैला कर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अभियान के दौरान कई दुकानदारों को चिन्हित कर हिदायत दी गई की दुकान सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही लगाएं. (नीचे भी पढ़े)
वही गणेश चतुर्दशी को लेकर थाना प्रभारी श्री कुशवाहा के नेतृत्व में बाजार में फ्लैग मार्च भी निकाला गया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर गणेश पूजा मनाएं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें.



