बहरागोड़ा : बहरागोड़ा जयप्रकाश नारायण भवन में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाडंगी और पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिनेश षाडंगी ने कहा कि रक्तदान महादान है. यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी और महिला कल्याण समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय हैं और इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपने जिम्मेदारी निभाई. मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि रक्तदान महादान और जीवनदान है. शिविर में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित बनाने में योगदान करें. मौके पर डॉ विनी षाडंगी, रंजील कुमार बाला, मिंटू पाल, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे, सगीर हुसैन, शशांक शेखर पाल, महिला कल्याण समिति की सदस्य उषा रानी बेरा, इला पाल, उषा श्यामल, शामली बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



