चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव से सटे पहाड़ी पर स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में भव्य शिव मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया है. इस मंदिर का निर्माण पुरी के कारीगरों द्वारा विगत एक वर्ष में किया गया है. इस मंदिर में आगामी 11 मई को शिव रामेश्वर महादेव को विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर शिवराम आश्रम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आश्रम के आनंद ब्रम्हचारी ने बताया कि 11 मई को सुबह 7:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी. प्रातः 10 बजे वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा. दोपहर 1:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.







