चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में सरकारी योजनाओं में संवेदक द्वारा किस कदर योजना का मानक के अनुसार निर्माण किया जा रहा है इसका जीता-जागता नमूना सीएचसी परिसर में नव निर्मित बीपीएचयू भवन में आज देखने को मिला. बीपीएचयू भवन की सिलिंग का प्लास्टर आज अचानक टूट कर नीचे गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. नव निर्मित भवन की सिलिंग का प्लास्टर ऐसे अचानक टूट कर गिरने से सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि अभी कुछ माह पूर्व ही सीएचसी के बीपीएचयू भवन का निर्माण कराया गया था और उस भवन की सिलिंग का प्लास्टर टूटकर अचानक नीचे गिर गया. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वे लोग भवन में बैठ कर मरीजों से रक्त समेत अन्य का सैम्पल लेकर परीक्षण करते हैं. कर्मियों ने कहा कि घटना के वक्त न तो कोई स्वास्थ्य कर्मी था और न ही कोई मरीज था जिससे दुर्घटना टल गई.







