• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 17th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 17 मई 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 17th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 17 मई 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि : सेहत को देखभाल की विशेष आवश्यकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को आवश्यकता से अधिक गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफी लाभ पहुंचा सकती है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पायेंगे। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है।

वृष राशि : मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे जबरदस्त इलाज है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज न करें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी।

मिथुन राशि : आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। यह वक्त इस बात को समझने का है कि क्रोध छोटा-पागलपन है और यह आपको नुकसान की तरफ धकेल सकता है। आपके प्रेम की राह एक खुबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि वातावरण में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत अहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

कर्क राशि : दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी, लेकिन स्वयं को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियां और लाभ मिलेगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और अपनी बातों को व्यक्त करने की ललक गर्माहट पैदा करेंगे।

सिंह राशि : धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। दिन शानदार है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस करायेगा।

कन्या राशि : ध्यान और आत्म-चिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आज के इस शानदार दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जायेंगी। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा लाभ उठाने की कोशिश करें। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पायेंगे। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

तुला राशि : अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। काम-काज में आवश्यकता से अधिक तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

वृश्चिक राशि : आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुँचायेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आज के दिन जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

धनु राशि : आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

मकर राशि : अपनी भावनाओं पर, खास तौर पर क्रोध पर, काबू रखें। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जायेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया मौका है।

कुंभ राशि : घर पर काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। घरेलू चीजों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, वहां आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य उपलब्ध करायेंगे। संभव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

मीन राशि : स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और बदले की भावना जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर नियंत्रण रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026

September 9, 2026
Next Post
jamshedpur Summer Camp-सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

jamshedpur Summer Camp-सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

jamshedpur ssp meeting- जमशेदपुर एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

jamshedpur ssp meeting- जमशेदपुर एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

jamshedpur dav nit- सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में डीएवी एनआईटी का शानदार प्रदर्शन, 91.2 फीसदी के साथ शुभम सिंह बने सेकंड टॉपर

jamshedpur dav nit- सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में डीएवी एनआईटी का शानदार प्रदर्शन, 91.2 फीसदी के साथ शुभम सिंह बने सेकंड टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News