जमशेदपुर : आज स्थानीय केबुल ग्राउंड में क्रीड़ा भारती के पांचवें समर कैंप का समापन हो गया. समापन के अवसर पर अतिथि के नाते समाजसेवी इंदर अग्रवाल, प्रभात खबर के संपादक विवेक तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक डॉ ललन कुमार, पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी एवं उद्योगपति रामकुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कैंप का भ्रमण हुआ और वे सभी खिलाड़ी ,कोच से मिले और दिए जा रहे प्रशिक्षण को देखा. (नीचे भी पढ़ें)

मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की. उपस्थित 300 प्रतिभागियों ने सामूहिक गीत ” राष्ट्र की जय चेतना का गान बंदेमातरम” गाया. उद्बोधन में इंदर अग्रवाल ने कहा कि क्रीड़ा भारती बच्चों को ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है जो बहुत पैसे खर्च कर भी नहीं मिलते. उन्होंने बच्चों के माता-पिताजी की भी सराहना की कि सुबह उठकर बच्चों को तैयार कर वे ला रहे हैं. विवेक तिवारी ने कैंप को सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप सभी जगह चलें और यह बच्चों के निर्माण का आधार बने. उपस्थित लोगों को जयप्रकाश राय, मानव केडिया, डॉ ललन कुमार और रामकुमार ने भी संबोधित किया. अन्त में बच्चों ने 11 खेलों का प्रदर्शन भी किया जो उन्होंने इन 15 दिनों में सीखा था. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने अतिथियों, सभी अभिभावकों, प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री अनूप सिंह राजा, सह मंत्री सुखदेव सिंह, भूपेंद्र यादव, सुमित कुमार सिंह, डी सतीश, बाबला, चंदन, राजेश कुमार सिंह, हन्नी परिहार, कुणाल शर्मा, पीयूष इशू, रंजन सिंह, उमेश कुमार दुबे, काजल, श्वेता कुमारी, श्लोक, रेशमी, दिया कुमारी, आकांक्षा जायसवाल, बदल कर, रिया बेरा, उज्ज्वल, प्रेम, सुखविंदर, बिरसा शांडिल्य, पिक्लू भूमिज, अथर्व, अमन, रोहन, रौनक, रजत सिंह, यश, विशेष, पुष्कर, मनोज सिंह, निर्मल कुमार सिंह, दिलीप दत्ता, गणेश, अनुराग, सोनी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान किया.







