जमशेदपुर : टेल्को गरुड़बासा के दलखाम टोला में सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई. अचानक आई तेज आंधी एवं बारिश के कारण 18 से 20 घर क्षतिग्रस्त हो गए. कई घरों की एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, जबकि घरों में रखे सामान भी बर्बाद हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों के अनुसार, तूफान इतना तेज था कि कई घरों की छतें दूर जाकर गिरीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही हुरलुंग पंचायत की मुखिया लीला मुंडा मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि लोग अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सकें. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वे अपने घरों की मरम्मत कर सामान्य जीवन में लौट सकें.


















