जमशेदपुर : इंटक के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ व टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से मिलकर शहर के मजदूरों की समस्याओं व उसके समाधान पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जिले के श्रम कल्याण, औद्योगिक संबंधों और कामगारों की समस्याओं पर मंथन हुआ. आने वाले समय में सरकार के द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानून के तहत मज़दूरों के समक्ष आने वाली अनेक चुनौतियों पर चिंता जाहिर किया गया.


















