चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के काशिया महतो टोला में लंबे समय से खराब पड़े 10 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है. इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में अंधेरा था और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था.इस बीच ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी तरुण महतो से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलवाने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर तरुण महतो ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मामले की जानकारी देकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. सांसद श्री महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से बातचीत की और तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया. सांसद के पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि महज 24 घंटे के भीतर विभाग द्वारा नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया.नए ट्रांसफार्मर के पहुंचने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार व्यक्त किया. इसमौके पर जयंत महतो, सुनील महतो, चंदन महतो, पवन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.








