जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार अल्टो कार के कारण सड़क हादसा हो गया. घटना बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के सामने की है, जहां अल्टो कार ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद एक स्विफ्ट कार से जा भिड़ी. हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना में स्कूटी चालक और स्विफ्ट कार चालक घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों और अल्टो कार चालक की भूमिका की जांच कर रही.






