चाईबासा : कुमारडुंगी थानांतर्गत अंधारी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय से दीवार पंखों, बेड एवं गद्दों की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोहे के 9 बेड, 4 गद्दे एवं 8 दीवार पंखे भी बरामद कर लिये हैं. पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि कुमारडुंगी थाना में शनिवार को अंधारी एकलव्य आवासीय विद्यालय से करीब लोहे के 8 बेड, 8 दीवार पंखों एवं 4 गद्दों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके आलोक में चाईबासा के पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राम हेंब्रम के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त रासिका हेंब्रम को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में पकड़ाये अभियुक्तों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर स्कूल से चोरी गये लोहे के 9 बेड, 4 गद्दे एवं 8 दीवार पंखे भी बरामद कर लिये हैं.







