देवघर: बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा रविवार को प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी का भव्य स्वागत अभिनंदन केसरवानी आश्रम श्यामगंज रोड में किया गया. गणेश केसरवानी ने वैश्य सभा के सभी सदस्यों से परिचय लिया एवं समाज को किस प्रकार से आगे ले जाएं राजनीतिक जीवन सामाजिक जीवन में इसके बारे में सभी को बताया.
बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी के नेतृत्व में महामंत्री रितेश केशरी,कोषाध्यक्ष विक्रम केशरी, संचालक अनिल केशरी,लोकनाथ केशरी, उपाध्यक्ष अरुण केशरी,संगठन मंत्री विनीत केशरी,राज कुमार केशरी,बजरंगी केशरी, राजू केशरी,मनोज केशरी,प्रकाश केशरी,अमित केशरी और महासभा के उपाध्यक्ष गजेंद्र केशरी,हनुमान केशरी,मदन केशरी,मणिशंकर केशरी,शंभू केशरी,छेदी लाल केशरी,प्रदेश के सदस्य दिलीप केशरी आदि ने गणेश केसरवानी का स्वागत माला पहनाकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं स्वागत से अभिभूत प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने समाज के लोगों को एक जुटता के बंधन में बंधने का संदेश दिया.मौके पर वैश्य सभा की और से मेयर गणेश केसरवानी को बाबा बैद्यनाथ का मोमेंटो और अंग वस्त्र बुके देकर सम्मान किया गया. गणेश केसरवानी ने देवघर में इस सम्मान के लिए देवघर नगर वैश्य सभा का आभार व्यक्त किया. साथ ही देवघर के नगर सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी और पूरी वैश्य सभा के सदस्य को प्रयागराज आने का निमंत्रण दिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री रितेश केशरी ने की.







