जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में रविवार को सुबह 9 बजे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलन व परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्रों पर पुष्पअर्पित कर किया. इस अवसर पर सिटी डीएसपी मनोज ठाकुर, डॉ संजय कुमार, डॉ नकुल चौधरी, डॉ एके पाल, डॉ स्वाति झा, डॉ भीसी पंडा, डॉ शुभाशीष डे, डॉ इंद्राणी चाणक्य ने शिविर में अपना योगदान दिया. सभी अतिथियों का पाग व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, फेफड़ा, लीवर एंव आंखों की जांच की गयी. इस दौरान करीब 301 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़े)
जांच के बाद सभी को परामर्श भी दिया गया. साथ ही जरुरत के हिसाब से दवा भी उपलब्ध कराया गया.गोस्वामी समिति के द्वारा आगामी 25 जून से गरीबों के लिए न्यूनतम शुल्क पर चिकित्सा के लिए ओपीडी की शुरुआत मंदिर परिसर में ही किया जा रहा है. इस दौरान मानस मिश्रा ने इसकी रुपरेखा भी प्रस्तुत की. इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सरोज मिश्रा, डॉ त्रिपुरा झा, अमोल कुमार मिश्रा , केके झा ,भगवान ठाकुर, लड्डू झा, राजेश झा, रमेश मिश्रा, ललन चौधरी, अमोल कुमार मिश्रा , बीके शर्मा, संतोष ठाकुर ,मोहन चंद्र झा, सदाशिव झा, सुरंजन राय, चंदन कुमार झा ,रमन चौधरी ,विपिन मिश्रा , निर्मल खान, पारस झा आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर मिश्रा ने किया.







