जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के तत्वावधान में संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन का जयंती समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक स्नेही ने किया. साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची से पधारे आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सकलदेव चौरसिया ने परिवार संस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं उसे मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात मानग महासचिव मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. इसके पश्चात साहित्यकार नागार्जुन का साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चन्द्र झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया. ‘काव्य कलश’ के तहत शहर के कुल 35 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्य पाठ करने वालों में डॉ यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, माधवी उपाध्याय, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, राजेन्द्र साह राज, जीतेश तिवारी, ममता कर्ण मनस्वी, वसंत जमशेदपुरी, नीता सागर चौधरी, डॉ अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, रीना गुप्ता श्रुति, पूनम सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, आलोक मंजरी, राजेन्द्र राज, मनीष सिंह वंदन, डॉ अरुण कुमार शर्मा, शेषनाथ सिंह शरद, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, माधुरी मिश्र, नंदा पाण्डेय, हरिकिशन चावला, विजय नारायण सिंह बेरुका, नीलम पेड़ीवाल, उषा झा, क्षमाश्री दुबे, आलोक तिवारी, पूनम सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, रीतेश मिश्र, नीतीश मिश्र, सुजय कुमार एवं अन्य प्रमुख रहे.







