जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था प्रयत्न द्वारा अपने निरंतर चलने वाले सामाजिक सरोकार के कार्यों के तहत रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ‘साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस अभियान के माध्यम से गोलपहाड़ी मंदिर, रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाले सैकड़ों बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर संस्था के ओर से समर झा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे समाज में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में भूखा न सोए. यह साप्ताहिक कार्यक्रम केवल भोजन बांटने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़े)

यह अभियान बिना रुके हर सप्ताह इसी तरह जारी रहेगा. कार्यक्रम को बेहतर और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संस्था के रौशन,अंकित, दुर्गेश, हर्ष, आकाश, मदुरेश, भास्कर, राहुल के साथ सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.







