• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 18, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm in niti ayog meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के संसाधनों को मानव पूंजी से जोड़ने पर दिया बल, झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाने के संकल्प को दोहराया, केंद्र सरकार से फिर मांगा बकाया राशि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : नीति आयोग की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के समग्र विकास पर बल दिया. उसकी विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और केंद्र से सहयोग की अपेक्षा की। समग्र विकास की विचारधारा को रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसे मानव पूंजी से जोड़ा जाए. उन्होंने झारखण्ड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में देखने की परंपरा से अलग विकास की यात्रा में साझेदार बनाने पर बल दिया. अपनी बातों को विस्तार से रखते हुए कहा कि राज्य के संसाधनों का राज्य में ही वैल्यू एडिशन हो, उससे जुड़ा मैनुफैक्चरिंग हो और राज्य की मानव पूंजी का उसमें उपयोग हो. उन्होंने केंद्र सरकार से क्रिटिकल मिनरल्स आधारित उद्योग विकसित करने के साथ साथ नॉलेज, रिसर्च और इनोवेशन के केंद्र विकसित करने में अपेक्षित सहयोग मांगा. टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन-एनर्जी,लॉजिस्टिक्स और एग्रो फ़ूड प्रोसेसिंग के बड़े निवेश को झारखंड में बढ़ावा देने की वकालत की. उन्होंने कहा कि माइनिंग और मिनरल्स क्षेत्र में एआई -बेस्ड मिनरल एक्सप्लोरेशन और सस्टेनेबल माइनिंग प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देने और झारखंड को उद्योग एवं रोजगार का नया केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास जारी है. केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन के हम आकांक्षी हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल को विकास का मूल आधार बताया.‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य के साथ राज्य को नई दिशा देने की बात कही. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में 38 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से 15 हजार के पास भवन नहीं है. इसके बावजूद पोषण अभियान और समर से कुपोषण में सुधार हुआ है. बच्चों को प्रतिदिन अंडा उपलब्ध कराया जा रहा है. 5000 नए आंगनबाड़ी भवन राज्य सरकार अपने संसाधनों से बना रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से अब आइआइटी और मेडिकल में बच्चों का चयन होने लगा है. राज्य सरकार 5000 उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. उन्होंने पीएम श्री और केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी. झारखंड में एनसीइआरटी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने का आग्रह भी किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विकास योजनाओं का खाका रखते हुए कहा कि राज्य हर साल 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ रहा है. सारथी योजना के तहत 6.76 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

एआइ, इवी, ड्रोन और सोलर जैसे क्षेत्रों में युवाओं को तैयार किया जा रहा है. 53 हजार महिलाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया. हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य में 1276 दवा दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं. मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव लंबित है. एआइ आधारित डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मांग की। खेल संघों में सुधार और पारदर्शिता की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया. नीति आयोग की शासी परिषद की 11 वीं बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में 10 लाख से अधिक पोषण वाटिकाएं विकसित की गई हैं. 1.5 लाख एकड़ में फलदार पौधरोपण किया गया है. झारखंड का आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहा है। उन्होंने कृषि को कुपोषण से लड़ने के प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया. राज्य एआइ आधारित सीएम डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर भी काम जारी है. डेटा शेयरिंग को समयबद्ध बनाने का आग्रह केंद्र से किया गया. डीबीटी में पारदर्शिता और डिजिटल धोखाधड़ी रोकने पर जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष रखी मांग :
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में केंद्र सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगे रखी. इसके तहत जल जीवन मिशन की शेष 6000 करोड़ राशि जल्द जारी करने की मांग की गई. कोयला कंपनियों पर 1.36 लाख करोड़ के बकाया भुगतान की बात उठाई गई. डीएमएफटी के मानकों में संशोधन की आवश्यकता जताई गई. भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाने का आग्रह किया गया. स्कूली शिक्षा से संबंधित विभिन्न निधियों और योजनाओं को एकीकृत किया करने पर बल दिया गया. पीपीपी मोड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से 4 को स्वीकृति मिल चुकी है, शेष 2 की स्वीकृति भी शीघ्र प्रदान की जाए. झारखण्ड को राष्ट्रीय, एशियाई और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं तथा खेल महाकुंभों की मेजबानी का अवसर दिया जाए. झारखण्ड के 7 जिले डीवीसी कमांड एरिया के अंतर्गत हैं और 12-13 जिले सीसीएल, इसीएल एवं अन्य केंद्रीय उपक्रमों के उच्च कमांड एरिया में आते हैं. इन क्षेत्रों में सामाजिक आधारभूत संरचना निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि स्वामित्व संबंधी अनुमति प्रक्रियाओं में राज्य सरकार को आवश्यक छूट और सरलीकरण प्रदान किया जाए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

Jamshedpur bjp golmuri : गोलमुरी भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ का हुआ आयोजन
खबर

Jamshedpur bjp golmuri : गोलमुरी भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ का हुआ आयोजन

September 18, 2026
Next Post
jamshedpur rural- एसआईआर को लेकर विधायक समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का किया आह्वान

jamshedpur rural- एसआईआर को लेकर विधायक समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का किया आह्वान

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

Jharkhand ajsu leader meets Nepal pm : आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव प्रशांत महतो नेपाल के पीएम बालेन शाह से मिले, छात्र हित, शिक्षा सुधार और युवा नेतृत्व पर हुई सार्थक चर्चा

Jharkhand ajsu leader meets Nepal pm : आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव प्रशांत महतो नेपाल के पीएम बालेन शाह से मिले, छात्र हित, शिक्षा सुधार और युवा नेतृत्व पर हुई सार्थक चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News