• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में सहायक होंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

वृष राशि
विवादास्पद हालात में उलझने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको खुशियों की सही मूल्य बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो‌। आज पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को संहाल लेगा। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। आने वाले समय में कार्यालय में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखायेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जायेगा। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नजदीकी अपने आप अनुभव की जा सकती है।

मिथुन राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज के दिन आप किसी क़ुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आज का दिन उंमाद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि
सामाजिक मेलजोल से अधिक सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं‌। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

कन्या राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होते हैं। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि
आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। नई योजनायें आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को नियंत्रण में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत भी है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलायेंगी। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

धनु राशि
आपकी शाम कई भावनाओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको अधिक आनंद देगी। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। नयी चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पायेंगे।

मकर राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आप माता-पिता को प्रसन्न करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है।

कुंभ राशि
दोस्त आपका परिचय किसी खास इंसान से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले पायेंगे। रोमांस को झटका लगेगा और आपके अनमोल तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में व्यतीत होगा।

मीन राशि
अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करें, यही वक्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। रोमांस रोमांचक होगा। इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। अगर आप कोई नया व्यवसाय या योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही निर्णय करें, क्योंकि आपके सितारे मेहरबान हैं। जो आप करना चाहते हैं, उस ओर कदम बढ़ाने में घबराएं नहीं। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनायेंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पायेगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

June 12, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

June 11, 2026
Next Post
Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News