जमशेदपुर : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए 36 पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 को शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट www.ignou.ac.in या ऐडमिशन पोर्टल https:// ignou.phd.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी साइकोलॉजी एंथ्रोपोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बायोकेमेस्ट्री, केमिस्ट्री, ज्योग्राफी, जियोलॉजी, लाइफ साइंसेज, फिजिक्स, स्टैटिसटिक्स, मैथमेटिक्स, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन, डिस्टेंस एजुकेशन, एनवायरमेंटल साइंस, फाइन आर्ट, थियेटर, आर्ट्स, म्यूजिक, डांस, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, कॉमर्स, न्यूट्रिशन साइंसेज, चाइल्ड डेवलपमेंट, होम साइंस, वोकेशनल एजुकेशन, डेवलपमेंट स्टडीज जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, ट्रांसलेशन स्टडीज, फ्रेंच, अरेबिक और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल है. एडमिशन यूजीसी (पीएचडी डिग्री देने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया रेगुलेशन, 2022 के अनुसार किए जाएंगे. उम्मीदवार चार एडमिशन कैटेगरी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसमें जेआरएफ के साथ यूजीसी- नेट, यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए योग्य) यूजीसी-नेट (केवल पीएचडी के लिए योग्य) और यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस टेस्ट है. सभी कैटेगरी के लिए इंटरव्यू / मौखिक परीक्षा अनिवार्य होगा. (नीचे भी पढ़ें)
इग्नू फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह के पीएचडी प्रोग्राम ऑफर करता है. सभी चुने गए स्कॉलर को इग्नू हेडक्वार्टर नई दिल्ली में कोर्स वर्क पूरा करना होगा, जिसके लिए 80 फीसदी न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य है. आवेदन शुल्क 2000 रूपये है. योग्यता मानदंड, विषय वार वैकेंसी, रिजर्वेशन पॉलिसी, एडमिशन प्रक्रिया और एंट्रेंस टेस्ट के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार www.ignou.ac.in पर जा सकते हैं या रिसर्च यूनिट से reasearchunit@ignou.ac.in पर सम्पर्क कर सकते है. यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरबिंद तिवारी ने दी है.







