जमशेदपुर: बहरागोड़ा में अदालत के आदेश की अनदेखी कर रही मां-बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बड़सोल पुलिस ने छोटा पारुलिया गांव पहुंचकर फरार आरोपी शिला महापात्र और उनकी बेटी शुभाषिनी महापात्र के घर पर मुनादी कराते हुए कोर्ट का इश्तिहार चस्पा किया. जानकारी के अनुसार, केस संख्या 35/13 में वारंट जारी होने के बावजूद दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में उपस्थित नहीं हो रही थीं. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 20 जून तक अदालत में आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया है. बड़सोल पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक सरेंडर नहीं करने पर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. पुलिस के इस कदम को फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.







