पटना: बिहार सरकार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी इस्तीफा सरकार को भेज दिया है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार सरकार ने उन्हें महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया था. वे नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके है. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बनने के बाद महाधिवक्ता पीके शाही ने अपना इस्तीफा दे दिया है. (नीचे भी पढ़े)
वे लंबे समय से राज्य के प्रमुख विधि अधिकारी के रुप में कार्यरत थे. बताया जाता है कि उनकी कानून व प्रशासनिक मामलों में अच्छी पकड़ थी. उनके भी इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. विदित हो कि वे 16 जनवरी 2023 से महाधिवक्ता पद नियुक्त थे.







