जमशेदपुर : सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस को समर्पित करते हुए जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ‘हिंद एकता’ द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया. संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित ‘आशीर्वाद ओल्ड एज होम’ (वृद्ध आश्रम) पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में पूरी टीम आशीर्वाद ओल्ड एज होम पहुंची. .(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ बुजुर्गों को फल और उपहार भेंट किए, बल्कि उनके साथ काफी वक्त भी बिताया, उनका हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया. अपनों से दूर रह रहे इन बुजुर्गों के चेहरों पर संस्था के इस प्रयास से एक अलग ही खुशी और मुस्कान देखने को मिली. सिमरन भाटिया ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन हमें सेवा, सुमिरन और मानवता की भलाई का संदेश देता है. उनके शहादत दिवस पर बुजुर्गों की सेवा करने से बेहतर और कोई कार्य नहीं हो सकता था.(नीचे भी पढ़े)

हमारी संस्था आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी. इस मौके पर अध्यक्ष सिमरन भाटिया के साथ मुख्य रूप से सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, समाजसेवी सतबीर सिंह सोमू,समाजसेवी चंचल भाटिया, समाजसेवी सावन मुखी, संस्था के नवनीत सिंह जॉनी, अरब सागर, और पूरी टीम मुस्तैद रही. सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया. ओल्ड एज होम के प्रबंधकों और वहां रह रहे बुजुर्गों ने हिंद एकता सामाजिक संस्था के इस नेक कदम की सराहना की और पूरी टीम को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया.







