जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर मैनैजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच चल रही वार्ता में हुए विवाद एक बार फिर से शांत हो गया है. शाम को सीएचआरओ जुबिन पालिया के स्तर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु से संपर्क साधा गया. इसके बाद मान मनौव्वल का दौर चला. इसके बाद शाम करीब 5 बजे मीटिंग फिर से शुरू हुई. इस बार मैनेजमेंट थोड़ी नरम तो दिखी, लेकिन डिमांड मैनेजमेंट का वहीं पुराना ही रहा. अगर एमजीबी बढ़ाना है तो साल बढ़ा लीजिये. हालात को समझने की जरूरत है. इस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हालात अभी कोई नया नहीं है. ना ही वेज रिवीजन समझौता नया हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
इस कारण इसको बेवजह का देर किया जा रहा है. इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है. हालांकि, यह रास्ता निकला कि एनएस ग्रेड और ओल्ड सीरीज का अलग अलग एमजीबी तय किया जायेगा. सूत्र बताते है कि अगले सप्ताह टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, चीफ पीपुल ऑफिसर (सीपीओ) अतरई सान्याल जमशेदपुर में रहेंगे. इस दौरान यह संभव है कि यूनियन हाइ लेवल पर वार्ता करें, जिसके बाद एमजीबी और साल का चल रहे विवाद का समापन होगा और समझौता भी हो जायेगा.








