• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur tata motors school football : टाटा मोटर्स इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में चिन्मया विद्यालय बना चैंपियन, इंटर टीम में सफारी रॉयल्स ने मारी बाजी, सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में हुए आयोजन में आकाश कर्मकार व दुखू सिंह सरदार रहे बेस्ट प्लेयर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित 17 दिवसीय इंटर स्कूल एवं इंटर टीम फुटबॉल टूर्नामेंट (सत्र 2026-27) का शनिवार को भव्य समापन हुआ. 11 जून से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इंटर स्कूल वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने विवेक विद्यालय को 7-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इंटर टीम वर्ग में सफारी रॉयल्स ने इंडिगो फाइटर्स को 2-1 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इंटर स्कूल वर्ग के फाइनल में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और सटीक आक्रमण के दम पर विवेक विद्यालय के खिलाफ 7 गोल दागे. विवेक विद्यालय ने भी दो गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने 7-2 की शानदार जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं इंटर टीम वर्ग के फाइनल में सफारी रॉयल्स और इंडिगो फाइटर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. सफारी रॉयल्स ने दो गोल कर बढ़त बनाई, जबकि इंडिगो फाइटर्स केवल एक गोल ही कर सकी. अंततः सफारी रॉयल्स ने 2-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. समापन समारोह में टाटा मोटर्स के हेड-एचआर प्रणव कुमार तथा जीएम (ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट) सौमिक रॉय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, गिफ्ट कूपन और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के टाउन एडमिन एवं स्पोर्ट्स हेड रजत कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर आशीष रंजन सेन, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्कू तथा विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. इंटर स्कूल वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के आकाश कर्मकार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि इंटर टीम वर्ग में सफारी रॉयल्स के दुखू सिंह सरदार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा
खबर

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा

June 29, 2026
Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा
खबर

Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा

June 29, 2026
Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video
खबर

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

June 28, 2026
Next Post
jamshedpur appointment : असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए प्रमोद कुमार तिवारी, राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प

jamshedpur appointment : असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए प्रमोद कुमार तिवारी, राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा

Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा

Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

Jamshedpur arpan parivar blood donation : अर्पण परिवार के 11वें शिविर में रिकार्डतोड़ 1068 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की संस्था की सराहना, शिविर में पहुंचे शहर के अनेक नेता व पदाधिकारी  

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News