जमशेदपुर : जमशेदपुर के धातकीडीह हरिजन बस्ती में अरुणा समिति क्लब द्वारा एक दिवसीय दीपक राम लेट बबलू मुखी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें अतिथि के रूप में कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी उपस्थित हुए. भाजपा युवा नेता लोकनाथ त्रिपाठी, भाजपा नेता राजकुमार लोधी, सुनिश पांडे, कमल कुमार उपस्थित थे. बस्ती के मुखिया परवीन स्वरूप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया.







