जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा के परसुडीह मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा हूल दिवस के अवसर पर संथाल विद्रोह के महान स्वत्रंतता सेनानी सिदो-कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. आज के ही दिन अंग्रेज हुकुमत के खिलाफ झारखंड के भोगनाडीह गांव से बिगुल फूंकते हुए अग्रेजो से लोहा लेते हुए संथाल बिद्रोह के नेता शाहिद हुए थे. कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हुए हुल जोहार एवं नमन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर मुख्य रूप से मेघलाल टुडू, राधारानी टुडू, त्रिदिब चटराज, रविन्दर सिंह, अमित मिश्रा, लड़ाई मुंडिया, विक्रम टुडू, सुजीत सिंह, धीरज सिन्हा, कनैहा पांडेय, नयन पोद्दार, अनिल यादव, राजेश अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा, पवन पात्रो, सह सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.







