• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy during band : विधायक सरयू राय जमशेदपुर बंद कराने दल बल के साथ निकले, सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त

Jamshedpur mla saryu roy during band : विधायक सरयू राय जमशेदपुर बंद कराने दल बल के साथ निकले, सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी हत्याकांड के विरुद्ध जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आह्वान पर आयोजित जमशेदपुर बंद पूर्णतः सफल रहा. कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. बिष्टुपुर में चंद घड़ी के लिए बंद समर्थकों और पुलिस वालों के बीच बहस हुई लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ. बंद स्वतःस्फूर्त था. व्यवसाय से जुड़े लोगों ने स्वतः ही अपनी दुकानें बंद कर दी थीं. कुछेक इलाकों में पेट्रोल पंप भी बंद रखे गए. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे विधायक सरयू राय अपने बिष्टुपुर स्थित आवास से बाइक पर मानगो के लिए निकले. उनके पीछे दर्जनों बाइक सवार थे। श्री राय ने बाइक पर ही पूरे मानगो का भ्रमण किया और बंदी को सफल बताया. सोनारी में सोनारी वेस्ट लेआउट से कागलनगर, बस स्टैंड, कागल नगर मार्केट होते हुए राम मंदिर चौक, राम मंदिर से एयरपोर्ट, डिस्पेंसरी रोड होते हुए बाजार गुदड़ी बाजार, लोहार लाइन होते हुए परदेसी पाड़ा, पुराना सीपी क्लब, दयानंद स्कूल, राम मंदिर चौक तक बंद का गहरा असर दिखा. बंद को सफल बनाने में मुकुल मिश्रा, विनोद सिंह, बाबू सिंह सरदार, नरेश बागति, रवि ठाकुर, अतुल सिंह, नितेश सिंह, मिट्ठू गोराई, उषा यादव, उत्तम कुमार, अजय सिंह, अशोक सिंह सहित कई लोगों ने अथक प्रयास किया. (नीचे भी पढ़ें)

कदमा में कदमा बजार, भाटिया बस्ती, उलियान, रामनगर, ग्रीन पार्क, रामजन्मनगर, फार्म एरिया, गणेश पूजा मैदान, शास्त्रीनगर आदि इलाकों में बंद समर्थकों ने लोगों से निवेदन करके उनके प्रतिष्ठान बंद करवाए. बंद करवाने वालों में तारक मुखर्जी, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, बबाइ दास आनंद, बाबू गोंडा, अरुण, रत्न, शिव, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, बाली, सोनी, बुल्लू, संतोष, दीपू, बबलू, हाबलु, केके, रवि, विशाल, विवेक, शिबु, शीनू, विशाल, रविशंकर आदि ने महती भूमिका निभाई. मानगो के मानगो चौक, राजेंद्र नगर चौक, ओल्ड चेक पोस्ट, उलीडीह थाना क्षेत्र, डिमना चौक, आसियाना चौक, बिग बाजार के सामने का इलाका, पारडीह चौक, चेपा पुल, 15 नंबर आदि इलाकों में बंद सफल रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बंद करवाने में पप्पू सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, पवन सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, पिंटू सिंह, विजेंद्र सिंह, हेमंत पाठक, संजय सिंह, धनोज सिंह, अशोक कुमार, अमित शर्मा, मनोज गुप्ता, राजू सिंह, ममता सिंह, वीरू सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह, संजीव कुमार, राधे प्रमाणी, भोला कुमार, गोपाल सिंह आदि ने अथक प्रयास किया. साकची के साकची बाजार, झंडा चौक, श्रीलेदर लाइन, बसंत टाकीज लाइन, रामलीला मैदान रोड, और जुबिली पार्क गेट में बंद सफल रहा. बंद करवाने वालों में विवेक पांडेय, राधेश्याम पांडेय, भगवती शरण तिवारी, सुधीर कुमार, रवि कुमार, सत्या दत्ता, सौरभ राम, वरुण प्रताप सिंह, शुभम दास, रोहित दास, ओम प्रकाश शर्मा, रवि यादव, गौतम धीवर, रिशु सिंह, सचिन तिवारी, सुधीर साव, जीतेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, अजय साव, ऋषिकेश पांडेय, विजेंद्र झा, गौरव पांडेय, गुड्डू पांडेय, गीड़ू साव, संजय रजक, अंकित दास, गोली साव, शंकर चंद्रवंशी, वरुण प्रताप सिंह, पंकज साव, मार्को दास आदि की प्रमुख भूमिका रही. बिष्टुपुर के मेन रोड, बिष्टुपुर बाजार, डायगनल रोड, एलआईसी बिल्डिंग, रीगल चौराहा के सामने, खाऊ गली में बंद का असर दिखा. एलआईसी बिल्डिंग में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस बंद समर्थकों को रोक रही थी. बहसा-बहसी के बाद बंद समर्थक आगे निकल गए. बंद को सफल बनाने वालों में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, सुरंजन राय, संजय तिवारी, छोटे लाल मुखी, बबलू नायक, पिट्टू सिंह, राहुल गुप्ता, राकेश, नीरू सिंह, छोटू, सूरज रजक, राजेश नंद, कमलेश मुखी, गुप्ताजी, प्रवीण ठाकुर, हरविंदर सिंह, महेश प्रसाद, श्रेया दीक्षित, हरिकिशोर तिवारी, अंजलि सिंह, राजेश प्रसाद आदि की प्रमुख भूमिका रही. (नीचे भी पढ़ें)

बंद पूर्णतः सफल रहाः सरयू राय
बंद का आह्वान सफल रहा. जनता ने खुद से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. चंद गाड़ियों की आवाजाही को छोड़ दें सारी सड़कें सूनी रहीं. हम लोगों के आह्वान को जनता ने अपना आह्वान माना और स्वतःस्फूर्त तरीके से जमशेदपुर को बंद रखा. ये आम जनता की बंदी है. जिन मुद्दों को हमने जनता के समक्ष रखा था, जनता ने उन मुद्दों को अपना मुद्दा माना. जमशेदपुर में अपराध की संस्कृति लंबे समय से चली आ रही है. जो आपराधिक, शोहदे, मनबढ़ हैं, वो खुद को सुरक्षित मानते हैं. उन्हें लगता है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. अब नए पुलिस कप्तान आए हैं. देखना होगा कि ये शहर को किस तरीके से सुव्यवस्थित करते हैं. सभी अपराधियों का मन बढ़ा हुआ है. इन सभी का थानों से सांठगांठ है. आज भी वही स्थिति है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur bone health awareness program : हड्डियों की सेहत को लेकर इनर व्हील क्लब का जागरूकता कार्यक्रम, आयोजन में 55 लोगों की मुफ्त किया गया बोन डेंसिटी टेस्ट
खबर

Jamshedpur bone health awareness program : हड्डियों की सेहत को लेकर इनर व्हील क्लब का जागरूकता कार्यक्रम, आयोजन में 55 लोगों की मुफ्त किया गया बोन डेंसिटी टेस्ट

August 30, 2026
jamshedpur bhumi pujan-घोड़ाबांधा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कनफूटा का भूमि पूजन संपन्न, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल
खबर

jamshedpur bhumi pujan-घोड़ाबांधा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कनफूटा का भूमि पूजन संपन्न, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल

August 30, 2026
jamshedpur bagbera accusation of demanding extortion money-बागबेड़ा में जमीन पर निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

jamshedpur bagbera accusation of demanding extortion money-बागबेड़ा में जमीन पर निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur golmuri bjp : भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन, बंद कराने निकले बंद समर्थक

Jamshedpur golmuri bjp : भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन, बंद कराने निकले बंद समर्थक

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह ने बंद कराया, कई इलाकों में पसरा सन्नाटा

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह ने बंद कराया, कई इलाकों में पसरा सन्नाटा

Jamshedpur bjp band : हिमांशु सिंह हत्याकांड एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था के विरोध में ऐतिहासिक रहा भाजपा का जमशेदपुर बंद, कुलवंत सिंह बंटी भी निकले दल बल के साथ

Jamshedpur bjp band : हिमांशु सिंह हत्याकांड एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था के विरोध में ऐतिहासिक रहा भाजपा का जमशेदपुर बंद, कुलवंत सिंह बंटी भी निकले दल बल के साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News