जमशेदपुर : भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जनहित में परसुडीह बंद का आयोजन किया गया. इस बंद को क्षेत्र की जनता, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों का व्यापक सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ. बंद के माध्यम से राज्य सरकार एवं प्रशासन का ध्यान गिरती कानून-व्यवस्था की ओर आकृष्ट करते हुए अपराधियों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)
भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध से आम नागरिक भय और असुरक्षा का वातावरण महसूस कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की. भाजपा परसुडीह मंडल जनहित के मुद्दों पर सदैव जनता के साथ खड़ा रहेगा और क्षेत्र की सुरक्षा एवं न्याय के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगा. आज के बंदी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकता अवधेश सिंह, रामसिंह मुंडा, विजय विश्वकर्मा , नीलू मछुआ , पीके करवा, राकेश सिंह, गिरजा दुबे , विश्वजीत चक्रवती, विनोद सिंह , संजीव ठाकुर ,प्रीतम सिंह , अशोक सिंहा रुद्रों मुंडा, धन सिंह मुंडा, कपिल शर्मा, सुप्रियो दास, उपस्थित हुए .







