जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्वर्गीय हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद को कदमा क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हुआ. कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर बंद को सफल बनाया, जिसके परिणामस्वरूप कदमा क्षेत्र पिछले लगभग 15 वर्षों में पहली बार पूर्णतः बंद रहा. (नीचे भी पढ़ें)
बंद की सफलता में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, कदमा मंडल प्रभारी विजय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा एवं कदमा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उपेंद्र गिरी ने कहा कि यह बंद केवल विरोध नहीं, बल्कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध के खिलाफ जनता की सामूहिक आवाज है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय हिमांशु सिंह को न्याय एवं दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की.







