जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर महिला की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह 4 बजे की है. महिला सप्त क्रांति एक्सप्रेस से यूपी से टाटानगर लौट रही थीं. संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर ही गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद जीआरपी की टीम ने महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतका का नाम निशा देवी (41) है. वह रहने वाली यूपी के रामपुर थाना क्षेत्र के पटियाली प्रकाश गंज की थी. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर में उनका बेटा सुंदरनगर के सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड है. पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.







