जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी उर्फ गुड्डू का शनिवार की शाम देहांत हो गया. शाम करीब 4 बजे उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें ली. वे पति टुन्नु चौधरी के अलावा दो बेटी का परिवार छोड़ गयी है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी कंपनी और यूनियन में शोक की लहर दौड़ गयी है. बताया जाता है कि उनको फरवरी माह में ही हार्ट अटैक आ गया था. उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उनको कोलकाता के डॉ रवींद्र नाथ टैगोर कार्डियेक रिसर्च सेंटर ले जाया गया था, जहां उनका ओपेन हार्ट सर्जरी हुई. लेकिन वहां उनकी हालत गंभीर होती चली गयी. इस बीच उनको वहां से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गये, जहां वे लगातार इलाजरत थी. लेकिन शनिवार को उनका निधन हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

उनका ब्लड प्रेसर लगातार लो हो जा रहा था और सर्जरी वाले एरिया में इंफेक्शन हो गया था, जो कंट्रोल नहीं हो पा रहा था. एक दिन पहले सुधार की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अचानक से उनको लगातार अटैक आया, जिसके बाद उनको अस्पताल के सीसीयू ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. लगभग चार माह से अधिक समय तक वह जिंदगी और मौत से जूझती रही. इस बीच संजीव चौधरी टुन्नु ने अपने कर्तव्य का निर्वह्न भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, लेकिन टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता को लेकर वे आते जाते रहे. वे लगातार मुश्किल दौर के बावजूद वेज रिवीजन समझौता किये. हालांकि, उनकी पत्नी के इलाजरत होने पर भी कई लोगों ने राजनीति भी की थी. लेकिन आज उनकी पत्नी चली गयी और वे अपनी बेटियों को संभालने में लगे हुए है. इसी बीच एक भावुक पोस्ट संजीव चौधरी टुन्नु का 20 मई को आया, जिस दिन उनके शादी की सालगिरह थी. वे जमशेदपुर में वेज रिवीजन समझौता करने में व्यस्त थे, लेकिन उन्होंने लिखा था ”हैप्पी एनिवर्सरी गुड्डी। आज हमारी एनिवर्सरी है और हम पहली बार साथ नहीं है। इसका मतलब है कि आज सारा केक सिर्फ मेरा है? 😉 मजाक से हटकर, तुम्हारे बिना यह जश्न अधूरा है। आई मिस यू सो मच, जल्दी मिलो फिर डबल सेलिब्रेशन करेंगे।







