• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural youth died in goa – गालूडीह के युवक की गोवा में मौत, सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Jamshedpur rural youth died in goa – गालूडीह के युवक की गोवा में मौत, सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

मृतक की फोटो

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

घाटशिला : कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़ीसा गांव निवासी 51 वर्षीय काशीनाथ महतो का गोवा में आकस्मिक निधन हो गया है. वह गोवा के द इंडियन मैरीटाइम्स इंस्टीट्यूट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे. बीते 3 जुलाई को अचानक हृदय गति रुकने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे काशीनाथ : मृतक काशीनाथ महतो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य और इकलौते बेटे थे. उनका परिवार बेहद गरीब है और गांव में घर की स्थिति भी ठीक नहीं है. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पीछे उनकी पत्नी और एक 12 वर्ष का मासूम बच्चा है. परिवार में अब कोई भी ऐसा सदस्य नहीं बचा है जो आजीविका चला सके.
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ : घटना की जानकारी राजेश महतो के माध्यम से मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अमित महतो और उनकी टीम तुरंत एक्शन में आई. परिवार की स्थिति को देखते हुए सामाजिक स्तर पर त्वरित प्रयास शुरू किया गया. श्री महतो ने श्रम विभाग और श्रम मंत्रालय से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया. जिला प्रशासन से बातचीत कर शव को वापस लाने की जरूरी कागजी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया. अमित महतो ने मृतक की पत्नी और बच्चे के लिए टिकट की व्यवस्था की. साथ ही गोवा में एंबुलेंस और कार्गो के जरिए शव को सुरक्षित पैक करवाकर एयरपोर्ट भेजने का पूरा प्रबंध किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

6 जुलाई सुबह 8 बजे रांची पहुंचेगा पार्थिव शरीर : काशीनाथ महतो का पार्थिव शरीर इंडिगो की फ्लाइट 6इ5008 से रांची के लिए रवाना हो चुका है. सोमवार सुबह करीब 8 बजे शव रांची एयरपोर्ट पहुंच चुका है. वहां से एंबुलेंस के जरिए दिवंगत काशीनाथ के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जोड़ीसा (गालूडीह) लाया जाएगा.
प्रशासनिक मदद की उम्मीद, जनप्रतिनिधियों से अपील : सामाजिक कार्यकर्ता अमित महतो ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शव को लाने में होने वाले खर्च की राशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. सोमवार या मंगलवार तक प्रशासन की ओर से यह सहायता राशि परिजनों को मिल जाएगी. अब तक जो भी प्रयास और आर्थिक मदद की गयी है, वह पूरी तरह से व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर की गयी है. अभी तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि से परिवार को कोई सहायता नहीं मिली है. उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद से अनुरोध किया है कि इस अत्यंत गरीब और बेसहारा हो चुके परिवार की सुध लें और आगे आकर बड़ी मदद का हाथ बढ़ाएं. इस दुखद घटना से पूरे जोड़ीसा गांव और चुड़िंदा पंचायत में शोक की लहर है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 30, 2026
Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur dc co office inspection : जमशेदपुर के उपायुक्त ने मानगो अंचल एवं बोड़ाम प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, एसआइआर, विकास कार्य, राजस्व एवं भूमि मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur SIR-2026 : जमशेदपुर में एसआइआर की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन एवं गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने पर दिया बल, एबसेंट, शिफ्टेड, डेड व डुप्लीकेट पर मांगी जानकारी

Jamshedpur SIR-2026 : जमशेदपुर में एसआइआर की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन एवं गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने पर दिया बल, एबसेंट, शिफ्टेड, डेड व डुप्लीकेट पर मांगी जानकारी

Jamshedpur malaria control : मलेरिया नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, त्वरित जांच, शीघ्र उपचार एवं व्यापक फॉगिंग तथा जागरूकता अभियान पर दिया गया बल

Jamshedpur malaria control : मलेरिया नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, त्वरित जांच, शीघ्र उपचार एवं व्यापक फॉगिंग तथा जागरूकता अभियान पर दिया गया बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News