जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शुक्रवार को नेशनल पेरेट्स डे का धूमधाम से आयोजन किया गया. शिक्षिकाओं ने बताया कि किसी भी बच्चे की जीवन में उनके अभिभावक की अहम भूमिका होती है. अभिभावक अपना तन मन धन सभी कुछ अपने बच्चों के जीवन को समुचित रूप से विकसित करने में समर्पित कर देते हैं. एक बच्चे को इस समाज के साथ जोड़ने, अच्छे गलत की पहचान कराने और एक कामयाब व्यक्ति बनाने में वे रात दिन एड़ी चोटी एक कर देते हैं. अतः उनके सम्मान के लिए प्रतिवर्ष देश में 24 जुलाई को राष्ट्रीय अभिभावक दिवस का आयोजन किया जाता है. स्कूल में केजी क्लास के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर माता-पिता को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रंगारंग कार्यक्रम में केजी, पहले, दूसरे और तीसरे कक्षा के काव्या गोप, मानसी महतो, नूपुर दास, रितिका महतो, दिविषा भगत, रायमत सोरेन, साक्षी टुडू, आयांश स्वान तथा अन्य छात्र उपस्थित थे. कक्षा एक तथा दो के छात्र क्रमशः वृष्टि सरदार, अस्मिता हांसदा, जानवी महतो, सुलेखा हांसदा, तान्वी उरांव, प्रेरणा टुडू, आरोही कुमारी तथा खुशी कालिंदी इत्यादि ने मनमोहक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम काफी मनमोहक था. सभी वर्ग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना योगदान आज के कार्यक्रम में दिया.




